Press "Enter" to skip to content

VIDEO: शिवपुरी पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गैंग का पर्दाफास | Kolaras News

गिरफ्तार चोरों के कब्जे से 02 ट्रेक्टर ट्रोली जिनकी कीमत लगभग 15 लाख 
बरामद करने में शिवपुरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है गिरफ्तार चोरों के कब्जे से ललितपुर पुलिस द्वारा 01 ट्रक चोरी का बरामद किया जा चुका है।
शिवपुरी। दिनांक 23.04.19 की रात्रि फरियादी  रामप्रसाद पुत्र अमृतलाल धाकड़ निवासी मनिपुरा कस्बा कोलारस द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर 575 डीआई को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी सूचना थाना कोलारस पर प्राप्त हुई सूचना पर थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 139/19 धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई और उन्हें उक्त चोरी का पर्दाफाश करने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक व्यक्ति इस वक्त चंदेरी में रह रहा है  मुखबीर सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस द्वारा पुलिस टीम को चंदेरी रवाना किया गया जहां से आरोपी बीरभान पुत्र रूमन यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम बसावन थाना सहराई जिला अशोकनगर को दबोचकर  उसके कब्जे से थाना कोलारस से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर 575 डीआई एवं एक ट्राली कीमत 750000 रू की जप्त कर सख्ती से पूछताछ करने पर  उक्त आरोपी ने दिनांक 26.06.18 को फरियादी देवीलाल पुत्र हरिराम कुशवाहा निवासी नानाखेड़ी पुरानी गल्ला मंडी गुना से उसका ट्रैक्टर चोरी करना कबूला जिस पर से गुना कोतवाली में प्रकरण क्रमांक 455/18 धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था उक्त चोरी के ट्रैक्टर ट्राली को आरोपी वीरभान द्वारा बट्टू राजा उर्फ राघवेंद्र बुंदेला निवासी ग्राम वारी थाना चंदेरी जिला अशोकनगर को बेचा था जिसे आज दिनांक को ग्राम वारी थाना चंदेरी से जप्त कर बट्टू राजा उर्फ राघवेन्द्र बुंदेला निवासी ग्राम वारी को गिरफ्तार किया गया
एक अन्य प्रकरण में उक्त आरोपी द्वारा फरियादी रंजीत सिंह सिकरवार निवासी ढिगरोली थाना मुंगावली जिला अशोकनगर का ट्रक दिनाँक 03.10.17 की रात्रि में करीब 7.45 बजे कालापहाड़ पत्थर की खदान जिला ललितपुर से चोरी कर ले गया था जिस पर से अपराध क्रमांक 558/17 धारा 379 का प्रकरण सिटी कोतवाली जिला ललितपुर में उक्त आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध हुआ था। उक्त आरोपी ललितपुर में पकड़ा गया था एवं उसके कब्जे से 01 ट्रक भी बरामद हुआ था।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिकरवार उपनिरीक्षक मदन लाल पाल सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव आरक्षक रविंद्र बुंदेला आरक्षक नरेश दुबे आरक्षक दिलीप सिंह प्रभु ज्योत एवं आरक्षक ध्रुव, आरक्षक दीनू रघुवंशी, आरक्षक दीपक की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!