Press "Enter" to skip to content

सिंध नदी की तेज धार में दो लोग सहित बहा ट्रैक्टर, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरा लापता | Kolaras News

हादसा उस वक्त हुआ जब कोलारस के भड़ोता रपटे को पार करने की कोशिश में रन्नौद जा रहा ट्रैक्टर उफनती नदी में बह गया।
कोलारस। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इस वजह से कई जिलों की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। शिवपुरी में भी भारी बारिश के चलते सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। फिर भी लोग अपनी जान पर खेलने से बाज नहीं आते। ऐसे ही एक मामले में सिंध नदी का पुल पार करने के चक्कर में ट्रैक्टर सहित दो लोग पानी में बह गए। इसमें से एक तो तैरकर किनारे आ गया, जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ, जब कोलारस के भड़ोता रपटे को पार करने की कोशिश में रन्नौद जा रहा ट्रैक्टर उफनती नदी में बह गया। हादसे की जानकारी लगते ही पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बता दें कि इस बार सिंध में लगातार उफान बना हुआ है। गुना, अशोकनगर, विदिशा जैसे ऊपरी इलाको में बारिश होते ही सिंध के तेवर नखराले हो जाते हैं। आसपास के गांव पर संकट छा जाता है। बीते महीने बदरवास के समीपस्थ ग्राम के 110 लोग सिंध में घिर गए थे। एनडीआरएफ को रेस्क्यू करना पड़ा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!