Press "Enter" to skip to content

मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, टोल टैक्स बचाने के चक्कर में हुआ हादसा / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक लोडिंग वाहन पलट गया। वाहन में मजदूर भरे हुए थे जो मजदूरी कर लौट रहे थे। घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे। ऐसा बताया जा रहा है कि वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कच्चे रास्ते पर उतर गया जिस कारण यह हादसा घटित हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार एक लोडिंग वाहन जिसमें मजदूर मजदूरी के बाद अपने घर जा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि वाहन चालक पूरनखेड़ी पर पड़ने वाले टोल नाके पर न जाते हुए टैक्स बचाने के चक्कर में वाहन को देहरदा रोड के कच्चे रास्ते पर उतार दिया। वाहन कुछ ही दूर चला होगा कि तभी चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और वाहन अनियंित्रत होकर पलट गया। घटना में वाहन में सवार मजदूर लगभग 7 मजदूर घायल हो गए जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!