Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने मारी रिटायर्ड आरआई की बाइक में टक्कर, हालत गंभीर / Kolaras News

 

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वेदा होटल के पास एक बाइक चालक ने ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक चालक का पैर ही शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय रिटायर्ड आरआई मदनलाल लक्षकार निवासी जाट मोहल्ला कोलारस अपनी बाइक एमपी 07 केके 2957 से किसी काम से जा रहे थेे। जैसे ही वह वेदा होटल के पास पहुंचे यहां वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जैसे ही मुड़े तभी पीछे सेे तेज गति से आ रहे ट्रक आरजे 19 जीएफ 1654 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मदन जमीन पर गिर गए। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा मदन का पैर शरीर से अलग हो गया। वहीं टक्कर मारने के बाद भी ट्रक पलट गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!