Press "Enter" to skip to content

ठेकेदार ने बिन अनुमति के किसानों के खेतों पर रख दिए ट्रांसफार्मर, केस दर्ज / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक ने ठेकेदार पर धाोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। ठेकेदार द्वारा बिना जिली विभाग की परमीशन लिए बगैर किसानों के खेतों पर ट्रांसफार्मर रखवा दिए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 
बिजली विभाग कोलारस के एई अशोक पुत्र रामसिंह मंगल निवासी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि मुकेश रावत ठेकेदार निवासी बड़ौदी ने किसानों के खेतों में बिना विभाग की अनुमति के ट्रांसफार्मर रख दिए हैं। इस बात को लेकर जब जांच की तो पता चला कि जानकारी सही है। जिस पर ठेकेदार मुकेश रावत निवासी ग्राम बड़ौदी के खिलाफ धाोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!