
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम लुकवासा में खेत में काम कर रहे एक आदिवासी युवक वीरसिंह पुत्र पूरन आदिवासी की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक विगत शाम खेत में पानी दे रहा था उसी समय एक सांप निकला और उसने वीरसिंह के पैर में काट खा लिया। जिसकी जानकारी वहां मौजूद उसके परिजनों को लगी तो वे उसे लेकर कोलारस अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान वीरसिंह ने दम तोड़ दिया।






Be First to Comment