
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग से हैं जहाँ कोलारस के ग्राम भटौआ में रक्षाबंधन के मौके पर भाई नद जब अपनी बहन से राखी बंधवाई तो उसने उसे तोहफे में टॉयलेट भेंट किया। महेन्द्र ने बताया कि घर में टॉयलेट नहीं था। इसलिए उसकी बहन को परेशानी होती थी। उसने अपने मन में ठानी और यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। इसके बाद उसके परिजन भी राजी हो गए और उसने आनन फानन में काम शुरू किया और रक्षाबंधन के दिन जब उसने अपनी बहन से राखी बंधवाई तो उसने उसे तोहफे में टॉयलेट दिया। बहन रानी भी अपने भाई के इस कदम की सराहना कर रही हैं। उसका कहना है कि आज जब स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ऐसे में हमें अपने अपने घरों में टॉयलेट का निर्माण कराना चाहिए।






Be First to Comment