
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भटौआ में चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाइक मालिक ने बताया कि 1 जनवरी को शाम के समय उसने बाइक को घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment