Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : टैंपू ने बाइक सवारों में मारी टक्कर, दो घायल / Kolaras News

शिवपुरी। खबर कोलारस क्षेत्र से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार टैंपों के चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेसई निवासी शेरू परिहार के साथ विकास पुत्र पातीराम (13) निवासी बेरखेड़ी गुरूवार सुबह बाइक पर सवार होकर टमाटर की गाड़ी पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और बाइक चकनाचूर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from KolarasMore posts in Kolaras »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!