Press "Enter" to skip to content

बाजार में बिकने जा रहा बामौर पीडीएस दुकान का राशन ग्रामीणों ने पकड़ा, तहसीलदार ने नहीं की कार्रवाई / Kolaras News

कोलारस। इन दिनों कोलारस का खाद्य विभाग व इसके अंतर्गत आने वाली पीडीएस राशन दुकानें भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनी हुई हैं। रसद माफिया शासकीय माल को बाजारों में विक्रय कर रहा है और गरीब अपने हक के निवालों को बिकता हुआ देख प्रशासन से कार्यवाही की गुहार लगा रहा है। हालात यह हैं कि ग्राम बामौर की पीडीएस दुकान से उपभोक्ताओं को 2 माह से राशन नहीं मिला और ग्रामीण एसडीएम को अपनी फरियाद शिकायती आवेदन के माध्यम से सुना चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे रसद माफिया के हौसले बढ़ गए।

गत दिनों बामौर गांव की पीडीएस दुकान का सैल्समैन गरीबों का राशन बेचने के लिए बाजार में ले जा रहा था जबकि ग्रामीणों को राशन का वितरण ही नहीं किया गया था। 10 नवंबर को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया था। यहां का सेल्समैन फूलसिंह जाटव राशन बदरवास में बेचने के लिए जा रहा था। इसे गांव के दर्शन जाटव, गिर्राज जाटव, हरिशंकर जाटव, गोपाल जाटव, वलराम जाटव, नंदकिशोर जाटव, अमोलसिंह जाटव आदि ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार को इस पूरे मामले से अवगत कराया और तहसीलदार ने भी कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वापस लौट आए, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मंगलववार को ग्रामीण एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्वत के पास राशन दिलाए जाने और दोषी सेल्समैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे। एसडीएम ने कार्रवाई करने की बात कही है।

More from KolarasMore posts in Kolaras »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!