Press "Enter" to skip to content

जनरेटर के लिए डीजल ले जा रहे किसान की बाइक पुलिया से टकराई, मौत / Kolaras News

कोलारस। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुनाटौरी के पास एक किसान की बाइक पुलिया से जा टकराई जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बलराम 35 साल पुत्र चिरौंजी धाकड निवासी सिंघारपुर शनिवार को डीजल लेने कोलारस आया था। कैन में 60 लीटर डीजल लेकर घर लौट रहा था,शाम करीब 4 बजे गुनाटौरी के पास 2 खंभी पुलिया पर पहुंचा और बाइक सहित नीचे गिर गया। बाइक के नीचे दबा रहने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोलारस अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई।

More from KolarasMore posts in Kolaras »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!