Press "Enter" to skip to content

कोलारस में चोरों ने तोड़ी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की दीवार, 6 लाख का माल ले उड़े / Kolaras News

कोलारस। कोलारस के तहत आने वाली मानीपुरा इलाके में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक शो रूम कृष्णा ट्रेडर्स में सेंध लगा दी। चोरों ने 14 इंच

मोटी दीवार में छेद कर भीतर घुसे और 6 लाख का माल लेकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा मंगलवार दोपहर तब हुआ जब दुकान संचालक ने दुकान खोली। चोर माल के साथ दुकान में लगे शोरूम के सीसीटीवी कैमरे का DVR साथ ले गए।

पीतल की लक्ष्मी जी सोने की समझ कर चुराई
12 एलईडी, 30 मिक्सी, 20 पंखे, 8 सिलाई मशीन, 10 मठा बनाने की मशीन, 5 डीटीएच रिसीवर, 25 हजार नगद चुरा ले गए। चोर पूजा स्थल पर रखी पीतल की लक्ष्मी जी को भी सोने की समझ कर चुरा ले गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे तलाशे तो एक बाइक के शो रूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक ऑटो शोरूम की तरफ जाता दिख है, जो कुछ देर बाद वहां से वापस भी लौटा है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!