Press "Enter" to skip to content

मेले में दुकान लगाने जा रहे 3 दुकानदार टापू पर फसे, रेस्क्यू कर एक को निकाला / Kolaras News

कोलारस – थाना क्षेत्र में ग्राम भड़ौता सिंध नदी के टापू पर एक महिला सहित तीन लोग फंस गए। जिनमें से एक रेस्क्यू कर निकाल लिया गया जबकी महिला और उसका पति सामान को छोड़कर आने को तैयार नही हुए। जानकारी के अनुसार कोलारस लेवा और राई मेला कि सूचना पर बादल सिंह जाटव निवासी गागौनी चक्क, लल्लू जाटव और उसकि पत्नि देवई जाटव निवासी माधौपुर ओटो से मनिहारी का सामान लेकर मेले में दुकान लगाने के इरादे से गुरूवार कि रात कोलारस के लिए निकले देर रात रेशम माता मंदिर कि पहली पुलिया पार कर ठाकुर बाबा मंदिर के टापू पर पहुंच गए जहां रात ज्यादा होने पर तीनो ठाकुर बाबा चबूतरे के करीब सो गए सुबह जब उठे तो सिंध का बहाब दोनो और से तेज हो गया था। टापू पर एक दिन काटने के बाद ग्रामीणो ने मामले कि सूचना कोलारस प्रशासन को दी तो कोलारस एसडीएम ब्रिज वल्लभ श्रीवास्तव, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी आलोक वर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल जिला मुख्यालय से रेस्क्यू दल भेजने कि मांग कि जिसपर कुछ घंटो के बाद एसडीईआरएफ कि टीम भड़ौता सिंध किनारे पहूंची और रेस्क्यू करने टापू पर पहुंची तो सिंर्फ बादल जाटव को निकालकर वापस लौट आई जबकी पति पत्नि ने सामान और ऑटो को छोड़कर आने से इंकार कर दिया। पति पत्नि से कोलारस के अधिकारीयो ने वापस आने के लिए खूब मिन्नते कि वहि कोलारस एसडीओपी अमनरनाथ वर्मा ने भी मोबाइल के माध्यम से सूरक्षा कि दृष्ठि से वापस आने का आग्रह किया लेकिन वह सामान छोड़कर आने को तैयार नही हुए जिसपर एसडीईआरएफ कि टीम एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर वापस आ गई।

इनका कहना है

3 लोगो के सिंध नदी के दोनों और पानी बढ़ने पर बीच टापु पर फसे होने की सूचना मिली थी जिसपर एसडीएम साहब, थाना प्रभारी और टीम के साथ सिंध नदी पहुंचे और लोगो को समझाया फिर रेस्क्यू टीम पहुंची और जिसमे सिर्फ एक व्यक्ति ही आने को तैयार हुआ जिसपर हमने बहुत समझाया लेकिन महिला और उसका पति आने को तैयार नही हुए जिसपर रेस्क्यू टीम वहीं है खाने और पानी की व्यवस्था कर दी है स्थिति अनुसार वह सुरक्षित है

अमरनाथ वर्मा – एसडीओपी कोलारस

More from KolarasMore posts in Kolaras »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!