
शिवपुरी/कोलारस। मैं नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि बनकर आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं मुझे सेवा करने का अवसर सांसद बना कर दिया आपके जन सहयोग से ही मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह कर पाऊंगा जहां तक विकास की बात है आपके बीच में ही रहकर करूंगा और गांव की चौकीदारी कर लोकसभा सदन में क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूंगा यह बात आज कोलारस विधानसभा के दर्जनों ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर के पी यादव ने कही ।
आज कोलारस के ग्राम दर्जनों ग्रामो में पहुचकर भाजपा प्रत्याशी बे बुजुर्गो,माता बहिनो,सहित मतदाताओ से आशीर्वाद लिया। जहां डॉ यादव का जगह जगह माता बहिनो ने आशीर्वाद प्रदान किया विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि 12 मई को होने वाले चुनाव में सभी पोलिंग केंद्रों से डॉक्टर के पी यादव को जिता कर सांसद के रूप में दिल्ली पहुंचाएं और कांग्रेस को ध्वस्त कर केंद्र में मोदी को शक्ति प्रदान करें कमलनाथ सरकार किसानों के साथ छलावा करने वाली सरकार है आज कांग्रेस ने प्रदेश में गुंडाराज का भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ गुना लोकसभा का विकास के क्रम में आगे बढ़ाने के लिए तथा मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें यह क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा 15 साल पहले दिग्गी राजा की सरकार थी पूरे प्रदेश को बंटाधार कर दिया था ना सड़क थी ना खेतों तक पानी पहुंचा था ना बिजली मिलती थी ना ही स्कूलों में शिक्षक थे हमारी सरकार आई और शिवराज सिंह चौहान ने 15 सालों में एक बीमारु राज्य को विकसित राज्य बना दिया भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को लेकर काम करती है नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका अमूल्य बोट आवश्यक है अत: आप देश के विकास को गति देने 12 मई को अपना वोट भाजपा को प्रदान करें इस अवसर पर सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।






Be First to Comment