
कोलारस। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रमजान के महीने में मुस्लिम भाइयों के बीच पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे द्वारा रोजेदारों का रोजा इफ्तार कराया गया और भाईचारे और अमन चैन की दुआ मांगी। वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने रोजा इफ्तार किया और हिंदू मुस्लिम धर्म के लोगों ने एक साथ में देश की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर शहर काजी हसमुद्दीन काजी, हाफिज मुबीन अहमद, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोहन गौड, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन पल्लन, दीपक भार्गव, मुस्लिम धर्म के लोगो के साथ नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Be First to Comment