Press "Enter" to skip to content

कोलारस मंडी में किसानों की समस्याओं के संबंध में विधायक प्रतिनिधि किशन रावत ने किया निरीक्षण | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जो कि कोलारस से भाजपा से विधायक हैं। आज विधायक प्रतिनिधि किशन रावत (जिला मंत्री किसान मोर्चा) ने कोलारस मंडी में किसानों की समस्याओं के संबंध में निरीक्षण किया। इसमें प्रतिनिधि किशन रावत को कई समस्याएं सामने मिली जिसके चलते कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी को उन्होंने उन समस्याओं से अवगत कराया मंडी में मिली समस्याएं निम्न प्रकार है-:


1. किसानों को नगद पैसा ना देकर बैंकों के द्वारा दिया जा रहा है जिससे किसान बैंकों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो जाते हैं इसलिए उन्हें नगद राशि दिलवाई जाए जिससे उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।

2. मंडी में किसान विश्रामगृह जो कि वर्तमान में बंद है उसे किसानों के लिए खुलवाया जाएं

3. कोलारस मंडी में जो शौचालय बंद है उसे खुलवा कर साफ सफाई की जाए।

4. वर्तमान में मंडी में जो पानी पीने की टंकी है उसे सही और साफ करा कर किसानों को पानी पीने के लिए उपलब्ध कराया।

5. मंडी में किसानों के द्वारा अपना माल बोरियों में भरा जा रहा है जिसके चलते उनसे हम्माली का पैसा वसूला जा रहा है जो कि गलत है इसका निराकरण किया जाए।

6. किसानों से हम्माली की दर वसूली जाने वाली राशि का निर्धारित बोर्ड लगाया जाए

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!