फांसी लगाकर विवाहिता ने की जीवनलीला समाप्त, जांच शुरू | Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम झूतरी मे एक 26 वर्षीय विवाहित महिला पूनम पत्नि कृष्णपाल सिंह गौर ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे क्या कारण रहे यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई।