Press "Enter" to skip to content

केंद्र के समान मिले महंगाई भत्ता : राज्य कर्मचारी संघ / Shivpuri News

शिवपुरी। शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सर्किट हाउस में प्रदेश शासन की खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं सचिव अजमेर सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शासकीय कर्मचारियों की रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि प्रारंभ कर एरियर सहित भुगतान किया जावे। केंद्र के समान महंगाई भत्ता डीए प्रदाय किया जाए। शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों पदोन्नति की प्रत्याशा में पुलिस विभाग के समान विरिष्ट पदनाम को सभी विभागों मे लागू किया जावे। 2005 के बाद समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की जावे , अनुकम्पा नियुक्ति नियम सरलीकरण कर लम्बित आवेदनो का शीघ्र निराकरण किया जाए, सहित सात मांगे शामिल है। इस मौके पर योगेश मिश्रा, मुकेश आचार्य, श्याम बिहारी धाकड़ सरल, भजन कुशवाह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!