Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को भगा ले गया युवक ,केस दर्ज / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम में रहने वाली एक नाबालिग को दूसरे गांव का युवक अपने साथ भगा ले गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग बीते रोज अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर उसकी आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को राजेश रावत के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और मामले में संदेही राजेश रावत निवासी खैरोना के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!