Press "Enter" to skip to content

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सुरक्षित दूरी का नहीं किया पालन ,सैकड़ों की संख्या में जुटे थे कार्यकर्ता | Karera News

शिवपुरी। करैरा विधानसभा के मगरौनी मंडल में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और  कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मप्र सरकार के पूर्व मंत्री नारायण कुशवाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे,ऐसे आयोजन प्रतिदिन पोहरी और करैरा विधानसभा में आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में िजले में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों से लोगों को परहेज करना चाहिए लेकिन उप चुनाव को लेकर इस तरह के आयोजन पोहरी और करैरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहे हैं। जहां न तो सुरक्षित दूरी का पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क का ही उपयोग कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!