शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद पर पति-पत्नी ने लाठियों से मारपीट कर बद्री कुशवाह को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति की पत्नी भी घायल बताई जा रही है। फरियादी बद्री कुशवाह ने बताया कि उसका जमीनी विवाद राजाराम कुशवाह से चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपितों ने लाठियों से और बका से उसकी जमकर मारपीट की। जिससे उसके पैर में फैक्चर आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Be First to Comment