Press "Enter" to skip to content

करन के नरकंकाल मिलने पर चार पर हत्या का केस दर्ज | Karera News

शिवपुरी। जिले के ग्राम टोडा पिछोर में रहने वाले युवक करनसिंह पुत्र इमरत पाल का बीते रोज महुअर नदी के पास नर कंकाल मिला। मामले में पुलिस ने मृतक के ेपिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार करनसिंह आज से एक माह पहले बकरी चराने गया हुआ था। जब वह बकरी चराकर वापस आया तो उसका दोस्त आ गया और अरबी खोेदने की कहकर अपने साथ ले गया, लेेकिन तब से वह वापस नहीं आया। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं बीते रोज युवक का नरकंकाल महुअर नदी के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल की पहचान कपड़ोें के आधार पर करनसिंह के रूप में की गई। पुलिस ने मामले में इमरत की शिकायत पर शिवचरण लोधी, बाघराज लोधी, मानसिंह लोधी, इंदर लोधी निवासी टोड़ा पिछोर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!