जंगल में मिली मुकेश आदिवासी की लाश | Karera news

एक दिन पूर्व हुआ था पति पत्नी का झगडा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


करेरा। अमोलपठा चौकी के अंतर्गत आने वाले बाँसभेड़ा मड़ैया के मुकेश की लाश अमोलपठा जंगल मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मुकेश पुत्र मेहरवान आदिवासी निवासी बाँसभेडा मड़ैया की कल शाम लाश जंगल से बरामद हुई , मुकेश का परिवार क्लेश के चलते एकदिन पूर्व पत्नि से झगड़ा हुआ था परिवार वालों का आरोप है कि मुकेश को उसकी पत्नि ने जान से मारनी की धमकी दी थी , पुलिस उसकी जांच कर रही है ,उधर परिजन सुबह 4 बजे से पीएम हॉउस पर पहुंचे। मुकेश के पीएम के लिए उसके परिवार वाले सुबह 4 बजे से डॉक्टर का इंतजार करते रहे थे दोपहर के 12 बजे तक डॉक्टर को आता न *देख पीड़ित परिवार ने क्षेत्रीय कांग्रेस नेता कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अमन लोधी से फोन पर बात की तब अमन लोधी जी ने मौके पर पहुंच कर बीएमओ प्रदीप शर्मा को फोन किया तब जाकर पीएम हो सका ।


संबंधित खबरें