Press "Enter" to skip to content

रातों-रात मूर्ति स्थापित करने के लिए बना डाला सहायता केंद्र के पास चबूतरा, पांच पर केस दर्ज / Karera News

करेरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत पुलिस सहायता केंद्र चौराहे पर मूर्ति स्थापित करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चबूतरे का निर्माण करवा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और नगर पालिका सीएमओ की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
सीएमओ करैरा दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र के सामने नगर परिषद करेरा द्वारा निर्मित ित्रकोणीय चबूतरा जिस पर स्टील की रेलिंग लगी हे, के मध्य में लोेकार्पण पटि्टा की दीवाल से लगाकर 21-22 नवंबर की रात को चार फीट ऊंचा प्रतिमा स्थापना के लिए ईंटों से चबूतरे का निर्माण बिना अनुमति के प्रवेश कर अवैध निर्माण कर दिया। जब मामले की जानकारी लगी तो सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जिस पर पता चला कि विनय मिश्रा, प्रशांत शमा्र निवासी करैरा एवं अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा चबूतरे का निर्माण किया गया है। अगर चबूतरे का निर्माण हो जाता तो यह लोग सामाजिक धार्मिक उन्माद की िस्थति पैदा कर देते। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!