![](https://new.fastsamachar.com/wp-content/uploads/2021/06/10-5.jpg)
शिवपुरी। करैरा में कोरोना से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें से एक भाजपा के पूर्व जिलामंहामंत्री और वरिष्ठ नेता बीके गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता हैं जबकि दूसरे मृतक एलएन तिवारी हैं। तिवारी सहकारिता विभाग में पदस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मीरा गुप्ता पिछले 15 दिनों से ग्वालियर में भर्ती थीं। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और आज सुबह तीन बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से करैरा में शोक का माहौल है। कोरोना से करैरा में दूसरी मौत एलएन तिवारी की हुई, जो करैरा अंचल में लंबे समय तक बैंक की सेवा में पदस्थ रह थे।
Be First to Comment