Press "Enter" to skip to content

भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत एवं पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने ग्राम पंचायत सिल्लापुर में कराया गृह प्रवेश @Karera News

शिवपुरी। प्रदेश में आज करीबन 2 लाख गरीबों के घर का सपना साकार हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 1.75 लाख घरों का उद्घाटन किया शिवपुरी जिले की करैरा तहसील की ग्राम पंचायत सिल्लापुर मे भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ,पूर्व विधायक जसवंत जाटव भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने फीता काटकर रामबाबू केवट सहित परिवार को गृह प्रवेश कराया रामबाबू केवट ने अपने परिवार के साथ लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की रामबाबू केवट ने बताया कि इससे पहले उनके पास कोई पक्का आवास नहीं था ,लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आज हमें खुद का पक्का आवास मिल गया है मोदी जी जो गरीबों की चिंता करते हैं वो कोई दूसरी सरकार नहीं नहीं करती
प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब को सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी मिल रहा है
पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने कहा कि जैसे इंद्रधनुष में अलग-अलग रंग होते हैं वैसे ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले घरों में भी अपने ही रंग हैं ,अब गरीब को सिर्फ घर ही नहीं मिल रहा है बल्कि घर के साथ शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, LED बल्ब, पानी कनेक्शन सब कुछ मिल रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!