करैरा। करैरा अस्पताल की लापरवाही को लेकर अक्सर खबरे सामने आती रही है। इस बारि फर से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की खबर आई है। यहां बाइक से गिरने से घायल हुई महिला को करैरा अस्पताल में इलाज नहीं मिला इतना ही नहीं जब महिला को अस्पताल के लिए एम्बूलेंस में रैफर किया तो उसमें लगा सिलेंडर भी खाली थी। इस लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई।
डेनिडा रोड करैरा निवासी रशीदा बेगम 40 साल पत्नि दौलत खान अपने बेटे आसिफ के साथ बाइक पर पीछे बैठकर बुधवार की शाम जा रही थी। तभी मछावली रोड पर ब्रेकर पार करते समय बाइक का संतुल खो गया और बाइक फिर गई। घटना में रशीदा बेगम गंभीर घायल हो गई और उसे सिर में चोट लगई। गंभीर अवस्था में महिला को करैरा अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने इलाज करने की वजाए उस शिवपुरी रैफर कर दिया। महिला के बेटे ने आरोप लगाई कि रैफर करते समय न तो उन्हें एंबूलेंस उपलब्ध कराई और न ही ऑक्सीजन लगाई। जब एंबूलेंस के बारे में पूछा तो बताया कि वह कहीं गई हुई है। इसके बाद प्रायवेट वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद करैरा अस्पताल से जो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया वो खाली था। इस दौरान काफी समय गुजर गया और अधिक रक्त बह जाने के कारण उसकी मां की मौत हो गई। महिला के पुत्र ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं मामले को लेकर डॉ. संतकुमार शर्मा बीएमओ ने कहा कि जब महिला को लाया गया िाा तो उसकी हालत गंभीर थी। एंबूलेंस को कॉल किया तो वह बाहर थी। हमने नया ऑक्सीजन सिलेंडर निकालकर दिया था। महिला के परिजन निराधार आरोप लगा रहे हैं।
Be First to Comment