Press "Enter" to skip to content

सर्राफा व्यापारी के साथ लूट का प्रयास, हवाई फायर, छत पर बैठी बेटी को लगे छर्रे / Karera News

करैरा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी के साथ लूट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने फायर भी किए। बंदूक से निकली गोली के छर्रे व्यापारी व एक छत पर बैठी 12 वर्षीय बच्ची को लग गए जिससे वह घायल हो गए। वहीं बदमाश लूट का प्रयास करने में असफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

डाक बंगला के पास रहने वाले सर्राफा व्यापारी अनिल पुत्र रामबाबू सोनी गुरूवार शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीन बाइक सवार जो कि मुंह पर नकाब पहने हुए थे अनिल का रास्ता रोक लिया और बैग छुड़ा लिया। इस दौरान अनिल सोनी के यहां काम करने वाला युवक अजय केवट ने बदमाशों से बैग छीन लिया। मौके पर शोर-शराबा सुनकर लोग बदमाशाें को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन बदमाशों ने बचने के लिए फायर कर दिए घटना में पास ही की छत पर खेल रही 12 वर्षीय बच्ची शिवानी पुत्री मुकेश योगी को छर्रे पैर में जाकर लगे जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना पर करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अज्ञात बदमाशों पर लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

More from KareraMore posts in Karera »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!