181 पर शिकायत करने के बाद भी नही हो रहा कोई निराकरण
मामला महुअर नावली पिकअप वियर परियोजना का
करैरा।महुअर नदी पर बना नावली पिकअप वियर डेम की कैनाल जो पिछले कई सालों से विभागीय अधिकारियों की अनदेखी, लापरवाही रवैया के कारण जगह जगह से नहर टूटी पड़ी हुई है। ऐसा नही है किबडेंअधिकारियों के मुख्यालय पर न रहने से करोड़ो की नावली प्रोजेक्ट परियोजना जीर्ण शीर्ण हालात में पड़ी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्राम बरौदी, मामौनी कला के किसानों ने 181 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन उनका आज तक कोई शिकायत का निराकरण नही किया गया । नहर का टूटा होने से 20 ग्राम के किसान बोवनी का कार्य नही कर पा रहे। ग्राम बरौदी के अरविंद लोधी, धर्मेंद्र लोधी, सुरेश लोधी ने कई बार 181 पर शिकायत भी दर्ज कराई यहाँ तक कि नावली डेम पर बने कार्यालय पर 20 ग्राम के किसान शिकायत दर्ज करने गए तो जिम्मेदार महुअर परियोजना के अधिकारी नदारद मिले , कार्यालय में चपरासी मिला जिला कलेक्टर से 20 ग्रामो के किसानों ने मांग की है कि नावली डेम से निकली नहर की पहले साफ सफाई की जाए और जहां जहाँ नहर टूटी पड़ी हुई है उसको ठीक कराया जाए।






Be First to Comment