Press "Enter" to skip to content

JNU में तैनात गार्ड ने पास की रशियन लैंग्वेज की प्रवेश परीक्षा, अब सिविल का लक्ष्‍य ! National News

JNU में तैनात गार्ड ने पास की रशियन लैंग्वेज की प्रवेश परीक्षा, अब सिविल का लक्ष्‍य
दक्षिणी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रामजल मीणा ने 2019-20 में बीए रशियन लैंग्वेज की पढ़ाई के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा को पास कर लिया है।
मूलरूप से राजस्थान के भजेड़ा गांव के रहने वाले रामजल ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान रामजल मीणा ने बताया कि अगला लक्ष्य सिविल सेवा की परीक्षा पास करना है।
मीणा ने इस साल जून में आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा भी दी है। इससे पहले आर्मी, पुलिस आदि की प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

परिवार की जिम्मेदारी के कारण नौकरी करनी पड़ी। रामजल मीणा के तीन बच्चे हैं, जो मुनिरका में सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। नौकरी के दौरान हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हें प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी मिली।
छात्रों ने ही प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने में उनकी मदद की। परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने लगन से तैयारी की। नौकरी करने के बावजूद घर पर जाकर पढ़ते थे।

उन्होंने इसी सत्र में उन्होंने बीएड की परीक्षा भी दी थी, जिसमें वह पास भी हो गए थे, लेकिन BED करने के बजाय उन्होंने JNU में रशियन लैंग्वेज कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!