Press "Enter" to skip to content

जहां लैंड करेगा हमारा ‘विक्रम’, उन जगहों के नाम रखने की तैयारी में है ISRO ! National News

Chandrayaan-2: जहां लैंड करेगा हमारा 'विक्रम', उन जगहों के नाम रखने की तैयारी में है ISRO
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब वैज्ञानिक और इंजीनियर उसके सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। चंद्रयान-2 को चांद तक का रास्ता तय करने और उसे दिशा देने वाले वैज्ञानिक, इंजीमियर, इसरो के उच्च अधिकारी और सरकार से जुड़े कुछ अहम लोग अब इसके नामकरण की तैयारी कर रहे हैं। इन तमाम लोगों ने मिलकर कुछ नाम भी शॉर्टलिस्ट किए थे। इसके बाद सभी की सहमति से इसे ‘विक्रम’ नाम दिया गया है। अब यही सारे लोग उन जगहों के नाम को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं, जहां ‘विक्रम’ लैंड करेगा।
चंद्रयान-2 के लॉन्च के बाद इसरो चेयरमैन के. सिवन ने बताया कि, ‘अब हम उस जगह को नाम देने पर विचार कर रहे हैं, जहां विक्रम लैंड करेगा। हम कुछ नामों पर विचार कर रहे हैं, वहीं कुछ नए नामों की खोज भी कर रहे हैं। उन जगहों का नाम सोचने के लिए हमारे पास काफी समय है।’ सिवन ने बताया कि, ‘हमारे पास कई नामों की लिस्ट है लेकिन अब तक हमने कुछ फाइनल नहीं किया है। हालांकि, हमने नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है, जल्द ही उन जगहों के नाम चुन लिए जाएंगे।’ एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम की लैंडिंग साइट के नाम का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

विक्रम की सफल लैंडिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी सफल लैंडिंग के बाद ही लैंडिंग साइट्स के नामों का ऐलान किया जाएगा। इसरो इन नामों पर तब तक चर्चा नहीं करेगा, जब तक सफल लैंडिंग नहीं हो जाती। सिवन ने बताया कि, लैंडिंग के 15 मिनट सबसे महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, हालांकि इसरो ने सफल लैंडिंग के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!