
इंदौर। इंदौर शहर में शुक्रवार अल सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले दिनों से हो रही बारिश से तापमान भी गिर गया है। दिन का तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया गया। उधर आलीराजपुर के रानापुर में तीन दिन से बरसात की झडी लगी हुई है, बीते 24 घंटे मे लगभग एक इंच वर्षा (22 मिमी वर्ष) दर्ज की गई। इस तरह अभी तक कुल 301 मिमी वर्षा दर्ज हुई। जुलाई के पहले सप्ताह मे रिकार्ड तोड बरसात जारी है।
.jpg)
खंडवा में भारी बारिश में एंजल्स प्लेनट स्कूल के पास नाले की दीवार गिर गई, वहां लगा खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
.jpg)
नरसिंहपुर में गुरुवार की रात हुई तेज बारिश से ऊमर नदी का रिप्टा पुल डूब गया, मुख्यालय से लगे धमना तिंदनी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
.jpg)
मंडला शहर में देर रात और शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश। तेज बारिश की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए।
.jpg)
इंदौर के मुकाबले आसपास की तहसीलों में ज्यादा बारिश
इंदौर में इस सीजन में अभी तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है, लेकिन अभी इंदौर के मुकाबले आसपास की तहसीलों में ज्यादा पानी गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में 3 जुलाई तक औसतन 158.3 बारिश होनी चाहिए, लेकिन इस बार अभी तक 183.3 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार रात को इंदौर में जहां 3 मिमी बारिश हुई, वहीं गुरुवार शाम 5.30 बजे तक 6.4 मिमी दर्ज की गई।
गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और लगातार दूसरे दिन धूप नहीं थी। दोपहर 2 बजे बाद शहर में अधिकांश इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। चार बजे तक हवाओं के साथ बूंदें फुहारों में तब्दील हो गईं। पहाड़ी इलाकों और हिल स्टेशन की तरह इंदौर में भी फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बनाया। बुधवार की तरह गुरुवार को भी तापामान में छह डिग्री की गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इंदौर में गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवा चलने की संभावना है। अगले दो दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।
सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा में हो रही अच्छी बारिश
इंदौर के मुकाबले आसपास की तहसीलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है। इंदौर में जहां 4 जुलाई को महज 3 मिमी बारिश हुई, वहीं महू को छोड़कर सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा में अच्छी बारिश हुई। इस सीजन में अभी तक हुई बारिश का रिकॉर्ड देखें तो इंदौर के मुकाबले आसपास की तहसीलों में ज्यादा पानी गिरा है। जबकि पिछले वर्ष अभी तक महू में सर्वाधिक 305 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद इंदौर बारिश में अन्य तहसीलों में दूसरे नंबर पर था।





Be First to Comment