- मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को इंदौर में दिया बयान
- कहा- लोगों को भ्रमित करने का एजेंडा नरेन्द्र मोदी हमेशा बनाए रखते हैं
इंदौर! मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को इंदौर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वह काम करना चाहिए जिसके लिए उन्हें मेंडेट मिला है, वह लोगों को भ्रमित ना करें।
पटवारी ने कहा कि एक देश एक चुनाव सकारात्मक बात है इससे देश का खर्चा बचता है। मोदीजी ने 5 साल पहले भी यह बात कही थी, लेकिन इस दिशा में किया कुछ नहीं था। अब चुनाव हो गए हैं तो वे पुन: वही बात करने लगे
यह लोगों को भ्रमित करना है। मोदी जी को जिस काम के लिए बहुमत मिला है वह काम वे करें। रोजगार दिलवाएं, उद्योग धंधे को बढ़ावा दें, अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास करें, लोगों में भाईचारा बढ़ाने का काम करें, जो काम है मोदी जी का वह वो तो करते नहीं है।
पटवारी ने कहा कि मोदीजी को लोकसभा चुनाव में सफलता किसके नाम पर मिली थी, राष्ट्रवाद के लिए आतंकवाद को समाप्त करने के लिए…अभी पुलवामा में रोज सैनिक हताहत हो रहे हैं तो देश मजबूत हाथों में कैसे है? लोगों को भ्रमित करने का एजेंडा नरेन्द्र मोदी हमेशा बनाए रखते है।





Be First to Comment