
इंदौर। इंदौर के काछी मोहल्ले में उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त नीचे एक कार खड़ी थी। छज्जा सीधे कार की छत पर गिरा, जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में कोई सवार नहीं था। बता दें कि शहर में जर्जर मकान को लेकर कुछ दिन पहले बड़ा विवाद हो गया था। जिसमें भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने खतरनाक मकान तोड़ने पहुंची टीम के अफसर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा और फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। नगरनिगम ने शहर में पांच सौ से ज्यादा खतरनाक मकान चिन्हित किए हैं। जिसे बारिश से पहला गिराने की कार्रवाई चल रही है। ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। इस बीच इस घटना ने जरूर खतरे की घंटी बजा दी है।





Be First to Comment