महू में सैन्य अधिकारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, इलाज के लिए लखनऊ आर्मी अस्पताल रैफर ! Indore News

  • Military officer in Mhow shot himself from licensed pistol
  • सैन्य अधिकारी ने बेरछा रोड स्थित अपने निवास पर आत्महत्या का प्रयास किया
  • सैन्य अधिकारी के जबड़े में लगी गोली, कारण तलाशने में जुटी पुलिस

इंदौर. महू में एक सैन्य अधिकारी द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिकारी को पहले महू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ आर्मी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अधिकारी छुट्‌टी पर चल रहे थे। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी अनुसार कर्नल अभिजीत त्रिपाठी ने बेरछा रोड स्थित अपने निवास पर मंगलवार को खुद को गोली मार ली थी। अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्होंने अपने चेहरे पर गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल महू आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ आर्मी अस्पताल रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद बुधवार को थाना प्रभारी अरुण सोलंकी जांच के लिए पहुंचे। 

संबंधित खबरें