Press "Enter" to skip to content

औचक निरीक्षण पर निकले एसपी; टीआई के केबिन में आराम फरमा रहे थे हेड साब, निलंबित ! Indore News

एसपी को देख पेंट पहनते हेड साब

  • ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
  • सोमवार देर रात निरीक्षण पर निकले थे एसपी

इंदौर. सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद नाकाबंदी कर सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अलर्ट है या नहीं, यह देखने के लिए देर रात एसपी औचक निरीक्षण करने निकले। लापरवाही पाए जाने पर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
सोमवार देर रात एसपी मोहम्मद कुरैशी ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश पुलिसकर्मी देर रात गश्त भ्रमण छोड़ थाने में आराम फरमा रहे थे, अचानक एसपी को देख वे हड़बड़ा गए। आजाद नगर थाने का एक पुलिसकर्मी गश्त करने के बजाय अपने घर सो रहा था जिसे एसपी ने निलंबित कर दिया। 

वहीं संयोगितागंज थाना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गस्ती अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिन्हें जमकर फटकार लगाई गई। इसी थाने के हेड कांस्टेबल थाना प्रभारी के केबिन में आराम फरमा रहे थे। एसपी जैसे ही थाना प्रभारी के केबिन में दाखिल हुए तो उन्हें देख हेड कांस्टेबल पतलून पहनते नजर आए। एसपी ने उन्हें फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं विजय नगर थाने में गश्ती अधिकारी अपनी गश्त छोड़ कुर्सी पर पैर पसारे आराम फरमाते नजर आए जिन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया। एसपी ने सुबह 4 बजे तक थाना बाणगंगा, हीरा नगर, विजयनगर, तुकोगंज सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान लापरवाह मिले 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!