इंदौर-भोपाल बायपास पर लिक्विड अमोनिया से भरा टैंकर पलटा, कोई जनहानि नहीं ! Indore News

  • tanker reflex on Indore-Bhopal Bypass, filled with liquid ammonia, no harm

  • शुक्रवार को बेस्ट प्राइज के पास हुआ हादसा
  • पुलिस ने टैंकर को हटा प्रारंभ कराया यातायात

इंदौर. लिक्विड अमोनिया से भरा एक टैंकर शुक्रवार को इंदौर-भोपाल बायपास पर पलट गया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को रास्ते से हटाकर यातायात प्रारंभ करवाया।

जानकारी के अनुसार इंदौर से भोपाल की तरफ तेज गति से जा रहा लिक्विड अमोनिया से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बायपास पर बेस्ट प्राइज के पास पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें सवार ड्राइवर और क्लिनर मौके से फरार हो गए। पलटे टैंकर से केमिकल का रिसाव होने लगा और हल्का धुंआ भी निकलने लगा। जिसके चलते बायपास का यातायात अवरुद्ध हो गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को एक तरफ कर रुके हुए यातायात को प्रारंभ करवाया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


संबंधित खबरें