Press "Enter" to skip to content

हेड कांस्टेबल पत्नी की ड्रेस और कार्ड से प्रेमिका को बना दिया पुलिस वाली, करने लगे लोगों से वसूली ! Indore News

  • indore crime news husband gave wifes police uniform to girlfriend together, started illegal recovery
  • आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी ट्रेवल एजेंट
  • हेड कांस्टेबल पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा था प्रेमी

इंदौर. हेड कांस्टेबल पत्नी की ड्रेस और आईकार्ड को प्रेमिका के नाम से तैयार करवाकर वसूली करने वाले एक प्रेमी जोड़े को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ट्रेवल एजेंट है और उसकी पत्नी पीटीसी में हेड कांस्टेबल के पद पर हैं। उसने मूसाखेड़ी में रहने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे पत्नी की पुलिस ड्रेस और आईकार्ड दे दिया। बाद में दोनों ने साथ में घूमकर कई लोगों को पुलिस वाली बनकर धमकाया और वसूलियां भी कीं। क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस उन पीड़ितों को तलाश कर रही है।
आजाद नगर टीआई संजय शर्मा के मुताबिक पकड़ाए आरोपी का नाम जितेंद्र राय है। इसकी पत्नी पुलिस महाविद्यालय में हेड कांस्टेबल है। उसने शिकायत की थी कि पति उसे छोड़कर मूसाखेड़ी में रहने वाली संगीता के साथ रहता है। उसने प्रेमिका को पुलिस वाली बनाकर रखा है।
मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच की तो पता चला जितेंद्र का ट्रैवल्स का काम है। उसने संगीता के साथ प्रेम संबंध बनाकर उसे पत्नी की पुलिस की ड्रेस और आईकार्ड पर फोटो बदलकर हेड कांस्टेबल बना दिया है। इसी के आधार पर दोनों कहीं भी साथ घूमने जाते थे तो संगीता हेड कांस्टेबल बनकर लोगों पर पुलिसिया रौब जमाती थी। वे कई लोगों को धमकाकर वसूलियां कर चुके हैं। दोनों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!