Press "Enter" to skip to content

सुपर कॉरिडोर पर टला बड़ा हादसा, चलती कार बनी आग का गोला ! Indore News

VIDEO : सुपर कॉरिडोर पर टला बड़ा हादसा, चलती कार बनी आग का गोला
इंदौर। आज दोपहर इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर एक चलती स्विफ्ट कार में आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और उसमें बैठा शख्स जान बचाकर भागा। कुछ मिनटों के भीतर ही पूरी कार जलकर खाक हो गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कार में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!