Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब सहित आरोपी कप्तान जाटव गिरफ्तार | Indar News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन  में थाना इंदार द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी इंदार उनि. पूरन शर्मा को ग्राम बारोद में अवैध शराब विक्रय होने की सूचना मिली जिस पर से थाना प्रभारी इंदार द्वारा एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में  मुखविर की सुचना के आधार पर पुलिस टीम को ग्राम बारोद में दबिश देकर आरोपी के मकान के सामने से आरोपी कप्तान पुत्र मेघा जाटव उम्र 42 साल निवासी ग्राम बारोद के कब्जे से जो नीली कानों में  एवं एक छोटे सफेद रंग के डिब्बे में भरी हुई अवैध  हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराब कुल 58 लीटर कीमत 5800 रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत  अपराध कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदार उपनिरीक्षक  पूरन शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक डी डी शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक नीरज राणा, आरक्षक दीपक तोमर, सुनील भील एवं आरक्षक चालक रणवीर सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!