हायर सेकेंडरी के छात्रों के लिए आईआईटी फैकल्टी

शिवपुरी – शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुये ब भविष्य में विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार हो सकें, इसके लिए शहर के प्रतिष्ठित एवं तेजी से ऊँचाइयों को छूने वाले गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी के द्वारा विद्यालय स्तर पर हाई क्वालिटीफाइड व एक्सपीरियंस टीचर्स की आवश्यकता महसूस की। इसी क्रम में गीता पब्लिक स्कूल द्वारा हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए आईआईटी (IIT) व नीट (NEET) की एक्सपीरियंस फैकल्टी के साथ अनुबंध किया गया है। फैकल्टी में फिजिक्स विषय के लिए मिस्टर अनूप चौधरी बरेली से, गणित विषय के लिए मिस्टर गौरव रावत कोटा से, केमिस्ट्री विषय के लिए मिस्टर पवन कुमार गुडगांव से और बायोलॉजी विषय के लिए मिस्टर हिमांशु श्रीवास्तव नागपुर से द्वारा ज्वाइन किया है। इन सभी टीचर्स को 10 से 15 वर्ष का कंपटीशन क्लासेज को पढ़ाने का अनुभव है। वर्षों से शिवपुरी शहर के विद्यार्थी सिविल सर्विसेज व जुडिशरी में शहर का नाम रोशन करते आ रहे हैं और अब आईटी ब नीट के टीचर्स की उपलब्धता से विद्यार्थियों को बाहर नहीं भागना पड़ेगा ब शीघ्र ही बेहतर परिणाम हमें देखने मिलेंगे।






Be First to Comment