
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण आईसीयू वॉर्ड में धुंआ उठने लगा। जिस वक्त वार्ड में आग लगी तो करीब 25 बच्चे उस वार्ड में थे। इस घटना में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत भी हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृत बच्ची 20 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थी। उन्हें अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।





Be First to Comment