
बैंक योजनायों की जानकारी देते हुए अधिकारी ब्रजेश सिंह परमार, प्रशांत शर्मा, राजेश परिहार, हर्षित शर्मा
शिवपुरी। शिबपुरी जिले के ग्राम बड़ागाँव में दिनांक 08/03/2019 को एच डी एफ सी बैंक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को बैंक संबंधी सभी योजनाओ की जानकारी से अवगत कराया। जो कि शिबपुरी के ग्रामबासियों के लिए एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों की यह एक अनोखी पहल हैं। एवं अधिकारियों का इससे यह उद्देश्य हैं। कि ग्रामीण बैंक को अपना दोस्त समझे।
इस दौरान बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ब्रजेश सिंह परमार एवं क्रेडिट मैनेजर प्रशांत वर्मा गुना द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी बैंक संबंधी समस्याओं का निराकरण किया। एवं ग्रामीणों को बैंक का लक्ष्य हर गांव हमारा के अंतर्गत बचत खातों से लेकर सभी योजनाओं से अबगत कराया गया। जिससे ग्राम बासियों को सीधा लाभ मिल सके। ताकि वो शहर जाने की परेशानी एवं दलालों से बच सकें। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
जिसमे बैंक कर्मचारी राजेश परिहार, हर्षित शर्मा, सरपंच बीरबहादुर जीत ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।






Be First to Comment