Press "Enter" to skip to content

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM: विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए शपथ शाम 5 बजे /#NATIONAL

चंडीगढ़

नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। उनके कहने पर ही कुछ वक्त पहले भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

इसके बाद नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है। हालांकि पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये सभी BJP के संपर्क में हैं।

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी: BJP का OBC कार्ड

खट्टर को रिप्लेस करने की 3 वजह

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!