ग्वालियर। 31.01.2021 / ग्वालियर के बैजाताल में एक बार फिर से नौकायन की शुरुआत होने जा रही है ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने आज निगम कमिश्नर शिवम वर्मा की मौजूदगी में इस नौकायन का शुभारम्भ किया। गौर करने वाली बात यह रही कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी सीवर के पानी से भरे हुए बैजाताल में बोटिंग करते नजर आए।
वहीं मंत्री से जब सीवर के पानी में बोटिंग करने विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि आप इस मामले को मेरे संज्ञान में लाए हैं तो निश्चित रूप से इसे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा से बैजाताल में भरे सीवर के पानी के विषय में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि यह पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से साफ होकर आ रहा है इसलिए ये ठीक है लेकिन पानी में आती दुर्गंध और पानी का रंग हकीकत बयान कर रहा था।




