शिवपुरी।गुर्जर समाज विकास समिति शिवपुरी द्वारा गुर्जर छात्रावास का निर्माण कार्य ए.बी.रोड हाईवे पर आरंभ हो गया है जिसमें अभी एक बड़ा हॉल वह बरामदा बन रहा है जो कि कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें गुर्जर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर गुर्जर समाज के छात्र रहकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे एवं समाज के लोग भी इसमें अपने शादी वह अन्य मांगलिक कार्य भी कर सकेंगे। जानकारी देते हुए गुर्जर विकास समिति के धर्मेन्द्र गुर्जर ने बताया कि यह छात्रावास ग्वालियर चंबल संभाग में पहला छात्रावास है जो की इतने कम समय में तैयार हो रहा है इसकी शुरुआत स्वर्गीय आर.एन.सिंह एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के द्वारा की गई थी जिसे गुर्जर समाज विकास समिति द्वारा साकार किया जा रहा है, यह छात्रावास शिवपुरी जिले की सभी गुर्जर समाज के लोगों के सहयोग से बनाया जा रहा है जिसमें गुर्जर समाज के लोग बढ़.चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं अपने समय का दान भी कर रहे हैं।

गुर्जर छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर, स्व. आरएन सिंह ने रखी थी छात्रावास निर्माण की नींव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment