Press "Enter" to skip to content

नेकी : दीपावली पर मरीजों के बीच सद्भावना समिति ने जिला अस्पताल में बांटे फल | Guna News

संरक्षक का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

जरुरतमंदों को मिठाई और अस्पताल में बांटे फल

गुना। दीपावली के उत्सव के साथ ही सद्भावना समिति के संरक्षक और मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह मीनाजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति के साथियों की ओर से जररुतमंदों को मिठाई वितरित की गई। वहीं जिला अस्पताल में मरीज और उनके अटेंडरों को फल वितरित किए जाने के साथ ही उपचारत् मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यावरणविद् डॉ. पुष्पराग शर्मा ने कहाकि सद्भावना समिति हमेशा ही लोगों की मदद के लिए आगे रही है और समिति ने जिलेभर में शांति, अमन कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दीपावली के त्यौहार के साथ ही समिति संरक्षक जगदीश मीनाजी का जन्मदिन भी है। ऐसे में अस्पताल में उपचारत् मरीजों के लिए अपनी खुशी में शामिल करना और उन्हें फल वितरण करना निश्चित तौर पर सराहनीय पहल है।
सामाजिक संगठनों ने भी की भागीदारी
सद्भावना समिति के संरक्षक जगदीश सिंह मीनाजी के जन्मदिन के मौके पर उनकी दीर्घायु के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें जिला अस्पताल में मरीजों उनके अटेंडरों और अस्पताल स्टाफ को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज, ब्राह्मण सेवा संगठन सहित सामाजिक संगठनों ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्षद सुनील मालवीय ने मरीजों को फल वितरित किए जाने के साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने की कामना की। उन्होंने समिति संरक्षक मीनाजी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस के दिनेश शर्मा (चुक्की), देश प्रेम समूह और पार्षद दीपेश पाटनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीलोफर खान, मुस्लिम समाज अध्यक्ष मोहम्मद शफीक कुरैशी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!