GEETA PUBLIC SCHOOL- 10th CBSE का रिजल्ट रहा 92 %

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित गीता पब्लिक स्कूल का 10 वी का सीबीएसई का रिजल्ट 92 प्रतिशत रहा। विद्यालय की बबीता धाकड़ ने 92.2 प्रतिशत, धर्मवीर धाकड़ ने 91.4 प्रतिशत, दुष्यंत रघुवंशी ने 85.8 प्रतिशत, मयंक मंगल मौर्य ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालक पवन शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आये उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल संचालकपवन शर्मा सहित विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।