अांगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाई / Dinara News

दिनारा|ग्राम डामरोनकलां में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राधा पत्नी जितेंद्र प्रजापति डामरोनकलां की आंगनबाड़ी सहायिका ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।