शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी द्वारा हरित शिवपुरी अभियान के तहत दूरसंचार वाहिनी कैंप परिसर में रहने वाले पदाधिकारियों के परिवारजनों द्वारा कैंप परिसर में पौधारोपण किया गया।
राजीव लोचन शुक्ल उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में पौधारोपण का शुभारंभ खुशबू रानी एवं अन्य महिलाओं द्वारा किया गया। उक्त पौधारोपण के दौरान डॉ. अशाेक अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रेमचंद सहायक सेनानी, श्याम लाल शर्मा सहायक सेनानी एवं दूरसंचार वाहिनी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डीआईजी आरएल शुक्ल ने मौजूद लोगों से कहा कि हम सभ्ी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है जिससे कि कैंप परिसर और हरा-भरा किया जा सके तथा कैंप परिसर को सुंदर बनाया जा सके।
अंत में सभी से आव्हान किया गया कि पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को आगे आना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। साथ ही किसी भी संस्था द्वारा पौधारोपण के लिए पौधों की आवश्यकता है तो वह हमने संपर्क कर सकते हैं।






Be First to Comment